कवर्धा

कबीरधाम,,,,साइबर जागृति अभियान के पाँचवें सप्ताह में “जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग” से बचाव को लेकर व्यापक जन – जागरूकता अभियान।

साइबर जागृति अभियान के पाँचवें सप्ताह में “जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग” से बचाव को लेकर व्यापक जन – जागरूकता अभियान।

रोजगार कार्यालय, कौशल विकास केंद्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं गणेश पंडालों तक युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए जा रहे उपाय।

कबीरधाम पुलिस के द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक सात सप्ताह के लिए संचालित “साइबर जागृति अभियान” के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा जिलेभर में निरंतर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिला के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा अलग अलग टीम गठित किया गया है, जो अपने अपने थाना क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज, बाजार-हाट, सार्वजनिक स्थलों, महिला समूहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के पाँचवें सप्ताह में विशेष रूप से “जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग” से संबंधित साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रोजगार कार्यालय एवं कौशल विकास केंद्रों में अध्ययनरत एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को ऑनलाइन नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र, पंजीयन शुल्क, सिक्योरिटी डिपॉजिट अथवा अन्य बहाने से राशि की मांग तथा फर्जी लिंक एवं वेबसाइट के माध्यम से व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी हासिल करने के तरीकों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर युवक-युवतियों एवं नागरिकों को समझाया जा रहा है कि ऑनलाइन नौकरी का कोई भी अवसर प्राप्त होने पर उसकी विश्वसनीयता की पुष्टि किए बिना किसी व्यक्ति या संस्था को पैसे अथवा अपनी संवेदनशील जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध वेबसाइट पर जानकारी दर्ज करने तथा मोबाइल पर प्राप्त संदिग्ध संदेशों का जवाब देने से बचने की अपील की जा रही है।

गणेशोत्सव के दौरान साइबर जागरूकता का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। जिले के विभिन्न गणेश पंडालों में उपस्थित युवाओं एवं श्रद्धालुओं को साइबर जागृति अभियान के पाँचवें सप्ताह के विषय जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग के संबंध में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी देकर ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के उपाय बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा श्रद्धा, सद्भाव और उत्सव के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति सजगता का संदेश भी दिया जा रहा है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि ऑनलाइन नौकरी के आकर्षक प्रस्ताव, घर बैठे रोजगार, आसान कमाई या नियुक्ति के नाम पर मांगी जाने वाली राशि एवं संदिग्ध लिंक से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें तथा घटना की जानकारी निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर थाना को दें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!