कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने वितरित किए तिरंगा ध्वज, मिष्ठान एवं प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें

स्वतंत्रता दिवस मे राष्ट्रप्रेम संदेश को ग्राम-ग्राम तक पहुंचाने कबीरधाम पुलिस की पहल, विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया प्रोत्साहित

कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा, राष्ट्रप्रेम तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के द्वारा वनांचल क्षेत्र के ग्रामों से आए छात्रों को आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने गांव में तिरंगा ध्वज फहराने एवं ग्रामीणों के बीच मिष्ठान वितरण करने हेतु तिरंगा ध्वज एवं मिष्ठान प्रदान किया गया।

इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व की गरिमा एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को वनांचल एवं दूरस्थ ग्रामों तक पहुंचाना, प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं देशभक्ति की भावना से जोड़ना है।

वनांचल ग्रामों के लिए तिरंगा एवं मिष्ठान का वितरण ग्राम शौरु, आमापानी, बईपहाड़, बीजाढाप, सूतिया, पंडरीपथरा, झुरगीदादर एवं बंदौरा के विद्यार्थियों को अपने-अपने गांव में स्वतंत्रता दिवस मनाने तथा मिष्ठान वितरण के लिए तिरंगा ध्वज एवं मिष्ठान प्रदान किया गया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री भी प्रदान की गई। धरम बैगा, सजनू बैगा, मोहित बैगा एवं सुखसिंग बैगा को परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं।

कबीरधाम पुलिस की यह पहल केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित न रहकर वनांचल क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, अवसर और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने विद्यार्थियों को मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कबीरधाम पुलिस का संदेश है कि स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रप्रेम एवं तिरंगे का सम्मान केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि वनांचल के प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!