कवर्धाक्राइम

क़बीरधाम🚹🚹🚹🚹सोना डबल करने का झांसा देकर 65.5 ग्राम सोने के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाला 01 आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

सोना डबल करने का झांसा देकर 65.5 ग्राम सोने के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाला 01 आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से नगदी रकम बरामद, घटना में शामिल मुख्य आरोपी की तलाश जारी।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले में धोखाधड़ी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सोने के आभूषणों को पूजा-पाठ के माध्यम से डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रकरण में प्रार्थी छोटे लाल सोनी, निवासी सराफा लाइन कवर्धा द्वारा दिनांक- 06.10.2026 को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। कि दिनांक- 06.10.2026 को 02 व्यक्ति उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पहुंचे तथा पूजा-पाठ के माध्यम से सोना डबल करने का प्रलोभन दिया। इसके पश्चात प्रतिष्ठान के सामने स्थित शक्ति मंदिर में पूजा-पाठ कर सोना डबल करने का झांसा देकर प्रार्थी की सोने की चैन, अंगूठी एवं लॉकेट, कुल वजन 65.5 ग्राम, कीमती लगभग 7,00,000/- रुपये लेकर धोखाधड़ीपूर्वक फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 456/2026, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हसनैन नासिर अली ईरानी, पिता नासिर अली, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोहम्मद अली रोड, खडका चौपल्ली, थाना बाजारपेठ, भुसावल, जिला जलगांव, महाराष्ट्र की पहचान की गई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराया गया। आरोपी द्वारा विवेचना में अपेक्षित सहयोग नहीं करने तथा नोटिस की शर्तों का पालन नहीं किए जाने पर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे हिरासत में लेकर थाना सिटी कोतवाली कवर्धा लाया गया।

थाने में प्रार्थी से आरोपी की पहचान कार्यवाही कराई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन एवं निशानदेही पर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम में उसके हिस्से के 48,000/- रुपये में से शेष बची 15,000/- रुपये की राशि बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी शेष है, जिसकी तलाश एवं पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली/साइबर थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!