कवर्धा

क़बीरधाम,,,,घरेलू विवाद में महिला की हत्या का मामला, आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लोहारा पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घरेलू विवाद में महिला की हत्या का मामला, आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लोहारा पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक- 02.11.2026 को थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहगांव में महिला हेमलता निषाद, पति वीर सिंह निषाद, उम्र 20 वर्ष की हत्या किए जाने की घटना सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते मृतिका के जेठ देव सिंह निषाद द्वारा कथित रूप से मृतिका का सिर दीवार पर पटककर, गला दबाकर एवं धारदार हथियार से चोट पहुँचाकर उसकी हत्या की गई है।

घटना की सूचना पर थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन कर मामले की जांच की जा रही है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध निम्नानुसार वैधानिक कार्यवाही कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!