मुंगेली,,,,,,पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुंगेली की सोसायटियों में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मुंगेली की सोसायटियों में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
भाजपा किसान मोर्चा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलेभर में मनाएगा जन्मोत्सव, तैयारियां पूरी
मुंगेली। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की समस्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।
कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश यादव, जिला महामंत्रीद्वय विश्वनाथ साहू एवं शंकर सिंह ठाकुर तथा जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने जिले के समस्त पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रत्येक सोसायटी में जलेंगे 100-100 दीये
जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मंडल अध्यक्ष अपने कार्यक्षेत्र अथवा निकटतम सहकारी समिति में न्यूनतम 100 मिट्टी के दीये प्रज्वलित कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए संबंधित सहकारी समिति प्रबंधकों एवं समिति अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
किसान बंधु और वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में किसान बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक सोसायटी में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। वहीं मंडल प्रभारियों को व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर दिखेगा कार्यक्रम का उत्साह
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यक्रम के फोटो एवं वीडियो प्रसारित किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी आईटी सेल एवं सोशल मीडिया टीम को सौंपी गई है।
जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का किसान सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर जिले की किसान सोसायटियों में दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं आशीर्वाद प्रकट किया जाएगा।




