कवर्धा

जिला मुंगेली,,,,,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवा बानी के विद्यार्थियों ने निकाली जन जागरूकता रैली, बाल विवाह और कुरीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवा बानी के विद्यार्थियों ने निकाली जन जागरूकता रैली, बाल विवाह और कुरीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज
मुंगेली विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवा बानी के विद्यार्थियों द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य फोकस “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” तथा विशेष रूप से “बाल विवाह रोकने हेतु” समाज को संदेश देना रहा।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर थाम रखे थे, जिन पर “उम्र अभी है पढ़ने की, आगे बढ़ते रहने की, बाल विवाह को कहें ना!”, “बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है” और “बचपन को मत छीनो, इन्हें पढ़ने दो” जैसे प्रेरणादायक और विचारणीय नारे लिखे हुए थे। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ गांव की विभिन्न मोहल्ले में भ्रमण करते हुए नारे लगाए और ग्रामीणों को जागरूक किया।
इस प्रेरक आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व छात्र संघ प्रमुख एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।
रैली में प्राचार्य श्री रामभजन सिंह भास्कर, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!