कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को महज चंद घंटे के भीतर पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

थाना-पण्डरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.)।

धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को महज चंद घंटे के भीतर पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इंस्टाग्राम रील के माध्यम से भी पण्डरिया आने वाले लोगों को दी जा रही थी जान से मारने की धमकी।

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकूनुमा हथियार बरामद, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना पण्डरिया प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिन्हा द्वारा धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी के विरुद्ध महज चंद घंटे के भीतर वैधानिक कार्यवाही की गई।

दिनांक-15.09.2026 को थाना पण्डरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हेमन्त कुमार धावलकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 गोपीबंदपारा, पण्डरिया धारदार हथियार लहराते हुए पण्डरिया नगर क्षेत्र में घूम रहा है तथा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पण्डरिया आने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में संदेही की तलाश की गई। इस दौरान आरोपी को कुकदूर रोड पण्डरिया स्थित शराब भट्ठी के पास धारदार हथियार (फरसा) लहराते हुए तथा लोगों को धमकी देते हुए पाया गया। मौके की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सुरक्षित की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी से धारदार हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा विधिवत जप्त किया।

आरोपी हेमन्त कुमार धावलकर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणो कुशल निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना टीम से प्रशिक्षु उप निरीक्षक झुमेश्वर प्रसाद साहू एवं थाना पण्डरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!