कवर्धाक्राइम

क़बीरधाम🚹🚹🚹🚹🛄घर में अवैध रूप से गाँजा रखकर बिक्री करते आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया पुलिस ने कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत।

घर में अवैध रूप से गाँजा रखकर बिक्री करते आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया पुलिस ने कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत।

250 ग्राम गाँजा एवं बिक्री की नगदी रकम 350/- रुपये सहित कुल- 12,850/- रुपये की सामग्री जप्त।

कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (अजाक/क्राइम) श्री प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन तथा थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम पिपरिया में अपने मकान के अंदर अवैध रूप से गाँजा रखकर बिक्री कर रहे आरोपी रज्जू जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 पिपरिया को पकड़ा गया।

दिनांक 30.10.2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रज्जू जायसवाल अपने घर में गाँजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गवाहों के उपस्थिति में मौके पर पहुंची। आरोपी के आधिपत्य वाले मकान की विधिवत तलाशी लेने पर एक पीले रंग के बैग के अंदर पॉलीथीन में रखा 250 ग्राम गाँजा तथा गाँजा बिक्री की नगदी रकम 350/- रुपये बरामद हुई। पुलिस द्वारा कुल 12,850/- रुपये कीमत की सामग्री विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 348/2026, धारा 20(बी)(ii)(ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर दिनांक- 31/10/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त मामले में आगे विवेचना जारी है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!