मुंगेली
जिला मुंगेली,,,,,,,,मुंगेली में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित हुआ गरिमामयी कार्यक्रम

मुंगेली/ पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल दाऊपारा मुंगेली में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएमसी अध्यक्ष अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि इस कार्यक्रम में बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय तोखन साहू जी, क्षेत्रीय विधायक माननीय पुन्नूलाल मोहले जी, भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय दीनानाथ केशरवानी जी और कलेक्टर कुंदन कुमार जी सहित कई वरिष्ठ नेता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

इस दौरान कैंडल मार्च रैली निकालकर शहीद स्मारक विजय स्तंभ पर मौन रखकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और कमेटी हॉल में विभाजन की पीड़ा व विस्थापन की स्मृतियों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।






