क़बीरधाम,,,,सेवा संकल्प अभियान: शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जलाई गई “आशीर्वाद का दीया”

कवर्धा, 18 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को सायं 7 बजे शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सिंधनपुरी, कवर्धा में “आशीर्वाद का दीया” जलाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा सांकेतिक भाषा के माध्यम से आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी भावनाओं को सांकेतिक भाषा के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा दीप प्रज्ज्वलित कर “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम मनाया गया। दीपों की रोशनी से विद्यालय परिसर जगमगा उठा और वातावरण में उत्साह एवं उल्लास का संचार हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अधीक्षक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।




