कवर्धा

कबीरधाम,,,,,राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2026 में रवेली के विद्यार्थियो का प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चयनित

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC-2026) प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आजोजन स्वामी आत्मानंद शास-अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्गावती चौक कवर्धा में किया गया। जिसमें शहीद नरेन्द्र शर्मा शास. उच्च.माध्य.विद्यालय रवेली के विद्यार्थी नरोत्तम यादव एवं शैलेन्द्र चंद्रवंशी कक्षा दसवीं द्वारा तैयार प्रोजेक्ट “हृदयाघात ” को समय पर पहचान करना एवं बचाव ” का चयन सीनियर वर्ग में तथा कु. लक्ष्मी साहू एवं कु. प्रिया साहू कक्षा नवमी द्वारा तैयार प्रोजेक्ट “प्राकृतिक हर्बल पदार्थ द्वारा अनाज संरक्षण” का चयन जूनियर वर्ग में राज्य स्तर के लिए हुआ है। विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक श्री एम. के श्रीवास के मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण विषय पर परियोजना तैयार किया है l यह परियोजना राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस की मुख्य थीम “सतत् विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार ” के अंतर्गत उप विषय खाद्य, कृषि एवं स्वास्थ पर तैयार किया गया था। इस परियोजना के माध्यम विद्यार्थियो ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए समाज में जागरुकता लाने का प्रयास किया है। विद्यालय परिवार ने चारों विद्यार्थियो एवं मार्ग दर्शक व्याख्याता श्री महेंद्र कुमार श्रीवास को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आगामी चरण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाए प्राचार्य जोध्या राम बंजारे तथा समस्त स्टाफ के द्वारा दिया गया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!