कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,आर.टी.ई. के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की समय-सारिणी जारी

9 जून तक ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की एंट्री, 6 एवं 7 जुलाई को होगी ऑनलाइन लॉटरीकवर्धा, 04 जून 2026। संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आर.टी.ई. अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश की द्वितीय चरण की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन आर.टी.ई. पोर्टल के माध्यम से संपादित की जाएगी। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत सत्र 2025-26 के ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की प्रविष्टि संबंधित निजी विद्यालयों द्वारा अनिवार्य रूप से 09 जून 2026 तक आर.टी.ई. पोर्टल पर दर्ज की जानी है, ताकि नोडल प्राचार्य द्वारा आवश्यक अद्यतन कार्य पूर्ण किया जा सके। इसके पश्चात 10 जून से 16 जून 2026 तक नोडल प्राचार्य (आर.टी.ई.) एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन एवं सीट प्रकटीकरण की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का अवसर 17 जून से 30 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगा। वहीं, इसी अवधि में प्राप्त आवेदनों का नोडल सत्यापन 17 जून से 03 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। राज्य स्तर पर आर.टी.ई. द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी एवं सीट आबंटन की प्रक्रिया 06 जुलाई एवं 07 जुलाई 2026 को संपन्न होगी। लॉटरी के उपरांत चयनित विद्यार्थियों के विद्यालयों में प्रवेश की कार्यवाही 08 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक पूर्ण की जाएगी। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों एवं संबंधित निजी विद्यालयों से अपील की है कि निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करें, ताकि पात्र बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का लाभ सुगमता से मिल सके।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!