कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बोड़ला जनपद कार्यालय का किया निरीक्षण

विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कवर्धा, 03 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बोड़ला जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालय परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहना चाहिए, ताकि अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को भी बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वीबी-जी राम-जी योजना के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति एवं कार्यों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जनपद पंचायत कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया और भवन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय भवन में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने आरईएस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत कार्यों का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भवन की आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य समय पर कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री आशुतोष शर्मा, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल, जनपद सीईओ श्री आकाश राजपूत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!