कबीरधाम,,,,,,,,,लंबित वारंट पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश।

लंबित वारंट पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश।
कबीरधाम पुलिस द्वारा लंबित वारंटों की तामीली हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कवर्धा एवं थाना कुण्डा पुलिस द्वारा कुल 10 वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा 02 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी की तामीली की गई। गिरफ्तार वारंटियों में संतोष पटेल पिता कुमार पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम छिरहा, थाना कवर्धा एवं कार्तिक साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी मजगांव, थाना कवर्धा शामिल हैं। वहीं स्थाई वारंटी प्रसनजीत बंजारे पिता धनंजय बंजारे, उम्र 25 वर्ष, निवासी कवर्धा, थाना कवर्धा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इसी प्रकार थाना कुंण्डा पुलिस द्वारा 07 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों में सरजू राम चतुर्वेदी, संतोषी बाई पति सरजू राम, दीपा बाई पति प्रभुराम, प्रभुराम उर्फ अमोलवा पिता समरू, फगनी बाई पति समरू, अंजार दास पिता समरू एवं अर्जुन राम पिता समरू, सभी निवासी ग्राम कोड़ापुरी, थाना कुंण्डा, जिला कबीरधाम शामिल हैं।
कबीरधाम पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए वारंटियों की धरपकड़ एवं विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी है।




