कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,नाबालिग से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने वाले आरोपी को नागपुर (महाराष्ट्र) से महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिग से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने वाले आरोपी को नागपुर (महाराष्ट्र) से महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी के विरुद्ध महिला थाना में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 64(2)(एम), 87 बी.एन.एस. एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मंडावी के दिशा-निर्देशन में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण के अनुसार, दिनांक 29.06.2026 को नाबालिग पीड़िता द्वारा अपने परिजनों के साथ महिला थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल निवासी करन ध्रुवे द्वारा अक्टूबर-नवंबर 2025 में उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। इसके बाद आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को होने पर वह फरार हो गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीड़िता एवं उसके परिजनों के कथन दर्ज किए गए तथा पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश की गई। आरोपी के नागपुर, महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा वहां पहुंचकर आरोपी करन ध्रुवे पिता लखन ध्रुवे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल, वर्तमान पता धनगांव, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम को दिनांक 16.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ एवं विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। प्रकरण की विवेचना जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में महिला थाना प्रभारी एवं महिला थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!