कवर्धा

क़बीरधाम,,,,कवर्धा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कल

शिविर में जिला अधिकारी रहेंगे मौजूद

कवर्धा। सुशासन तिहार के तहत नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा 01 मई 2026 को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर वीर सावरकर भवन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे, जो आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करने हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा । नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा शहर की आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि शिविर में पेयजल, स्वच्छता, आवास, पेंशन, राजस्व सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। यह शिविर सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!