कवर्धा

क़बीरधाम,,,,कुकदुर पुलिस के हाथ लगा शातिर चोर चोरी हुआ माल/मशरूका बरामद

आम नागरिकों व व्यापारियों ने ली राहत की सांस

दिनांक 11.07.2026 को प्रार्थी शिवराम प्रजापति पिता स्व. हीराराम प्राजापति निवासी ग्राम कोदवागोडान का रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने बाजार चौक गोदवागोडान में पान दुकान संचालित कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, कि दिनांक 10.07.2026 के रात्रि करीब 22.00 बजे यह अपने दुकान को बंद कर घर चला गया और दिनांक 11.07.2026 के सुबह 05.00 बजे उठकर दुकान खोलने आया तो इसके दुकान का ताला दुटा हुआ, दुकान में रखा सामान बिखरा हुआ था तब इसे चोरी होने की आशंका होने पर अपने दुकान के गल्ला व सामान को चेक किया तो गल्ला में रखे नगदी रकम 5,000 रू. व पान मशाला, गुटखा, बिस्कीट, गुटखा, नमकीम पैकेट कोल्ड ड्रिंक्स व पानी की पेटी चोरी हो जाना पता चला कि अज्ञात् चोर दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम सहित कुल 13,000/रू. का चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में अज्ञात् आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया गया व समस्त हालात से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधीक्षक महोदय कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भूपत सिंह के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक संतोष मिश्र के नेतृत्व में थाना स्तार पर अज्ञात् चोरी एवं चोरी गये मशरूका की अविलम्ब पतासाजी करने टीम गठित किया गया। उक्त टीम द्वारा वरिष्ट अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश पर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना स्थल के आसपास के लोगों से व आसपास के सीसीटीव्ही फुटेजों को चेक कर अज्ञात् आरोपी के संबंध में पता तलाश किया गया है जिस पर ग्राम कामठी निवासी राजेश्वर उर्फ रज्जू चेचाम पिता गुलाब चेचाम निवासी कामठी कछारपारा हाल नागाडबरा के ऊपर शंक होने व उक्त संदेही सदर का पतासाजी कर मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ग्राम कोदवागोडान में चोरी के पूर्व आसपास रेकी कर रात में अंधेरे का फायदा बाजार चौक स्थित पान दुकान का ताला तोडकर नगदी रकम व दुकान में रखे सामान को चोरी करना स्वीकार किया तथा उक्त आरोपी के निशानदेही पर चोरी गये सामानों को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!