क़बीरधाम,,,,,,सुशासन तिहार: 01 मई से 10 जून तक लगेंगे सुशासन शिविर

जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित होंगे शिविर
कवर्धा, 27 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले में 01 मई से 10 जून तक सुशासन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डो के क्लसटर बनाते हुए आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार 2026 के तहत भूमि संबंधित प्रकरण जैसे-नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, का त्वरित निराकरण किया जाएगा। मनरेगा अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान का शीघ्र निपटान, विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लंबित भुगतान एवं प्रकरणों का निराकरण, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी करने संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन, बिजली ट्रांसफार्मर संबंधित विषय, हैण्डपंप सुधार, पात्रता अनुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना जैसे उज्जवला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। आवेदक शिविर में समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दे सकते है।
सुशासन तिहार के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार 01 मई को वीर सावरकर भवन कवर्धा, 04 मई को झलमला (बोड़ला), 05 मई को चारभांठा, 06 मई को अमनिया, 07 मई को बम्हनी, चिल्फी, 08 मई सामुदायिक भवन पंडरिया, 11 मई को उसरवाही, 12 मई को बिरनपुर, 13 मई को रणवीरपुर, 14 मई को घुटुरकुण्डी, 15 मई को तरेगांव जंगल, 18 मई को मक्के, 19 मई को सहसपुर लोहारा, 20 मई को खैरझिटी पुराना, 21 मई को इंदौरी, 22 मई को खडौदाकला, 25 मई को गांगपुर, 26 मई को सेन्हाभठा, पंडरिया, 28 मई को जेवडनखुर्द, 29 मई को मिनमिनिया मैदान, सर्व मांगलिक भवन वार्ड 07 बोड़ला, 01 जून को सिंघनपुरी जंगल, 02 जून को अंधियारखोर, 03 जून को खैरबनाकला, 04 जून को नगर पंचायत पाण्डातराई, 05 जून को सर्व मांगलिक भवन बोड़ला, 08 जून को दामापुर, 09 जून को गेगड़ा और 10 जून को सर्व मांगलिक भवन वार्ड 15 पिपरिया में शिविर का आयोजन किया जाएगा।




