क़बीरधाम,,,,लेखा सह एमआईएस सहायक के पद पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित

29 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक मय दस्तावेज सहित अभ्यर्थी कर सकते हैं दावा आपत्ति
कवर्धा, 27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला कबीरधाम अंतर्गत लेखा सह एमआईएस सहायक के रिक्त संविदा पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित करते हुए वांछित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 17 अप्रैल 2026 को सायं 5.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा नाम, पता, उम्र, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव आदि का सूक्ष्म परीक्षण एवं निरीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। इसमें अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, अनुभव नही होने, पूर्ण दस्तावेज संलग्न नही करने एवं वांछित जाति वर्ग के नही होने के कारण अपात्र किए गए हैं। यदि किसी आवेदक को इस प्रकाशन के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो, तो कार्यालयीन दिवस व समय में दिनांक 29.04.2026 को समय सायं 5.00 बजे तक, रजिस्टर्डध्स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कार्यालय जिला पंचायत कबीरधाम के आवक-जावक शाखा में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। डाक से विलंब से प्राप्त होने पर इस कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नही होगी। पात्रध्अपात्र सूची को जिला कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले के वेब साईट पर अवलोकन किया जा सकता है।




