क़बीरधाम,,,,असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख 74 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख 74 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।
फर्जी नियुक्ति पत्र देकर आरोपी ने पीड़ित को बनाया था ठगी का शिकार।
आरोपी के विरुद्ध,थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक- 94/2025, धारा 420 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना मालखरौदा, जिला सक्ती में भी पूर्व में अपराध क्रमांक 279/2024, धारा 318(4), 338, 336, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध है।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में जिले में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने एवं धोखाधड़ी संबंधी प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण- प्रार्थी नंदलाल चन्द्राकर, निवासी किशुनगढ़ द्वारा दिनांक- 23.05.2025 को थाना पंडरिया में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पंकज टंडन पिता स्व. नंदराम टंडन, उम्र 31 वर्ष, निवासी मल्दा कला, थाना हसौद, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़), वर्तमान पता सेक्टर पिथरी, सत्यम कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश द्वारा असिस्टेंट मैनेजर/असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर अलग-अलग समय में कुल 2,74,000/- रुपये प्राप्त किए गए तथा नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया।
शिकायत पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 94/2025, धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा उक्त प्रकरण के संबंध में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को थाना प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया, जिस पर जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा गवाहों के कथन, घटनास्थल का निरीक्षण एवं आरोपी की पतासाजी सहित विभिन्न पहलुओं पर लगातार कार्रवाई की गई।
आरोपी ने पूछताछ में किया अपराध स्वीकार
पतासाजी के दौरान आरोपी पंकज टंडन को उसके निवास स्थान मल्दा कला, थाना हसौद, जिला सक्ती से पकड़कर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी नंदलाल चन्द्राकर से पूर्व से जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने जनवरी 2024 में पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने का झांसा देकर विश्वास में लिया और अलग-अलग समय पर गूगल-पे के माध्यम से 60,000/- रुपये, दिनांक 21.06.2024 को 1,04,000/- रुपये नगद तथा दिनांक 22.07.2024 को ग्राम कापादाह में 1,10,000/- रुपये नगद प्राप्त किए।
आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर पीड़ित को सौंपा गया तथा उसे ग्राम सैनगुड़ा, थाना चिल्फी जाकर ज्वाइन करने का भरोसा दिलाया गया। आरोपी से ठगी के रकम के विषय में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि मैं दिल्ली चला गया था, और ठगी से प्राप्त रकम को अपने निजी खर्च में उपयोग कर लिया हूँ बताया गया। आरोपी द्वारा पूर्व में उपयोग किए गए लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल एवं सिम को नष्ट/फेंकने की बात भी पूछताछ में सामने आई।
आरोपी द्वारा ठगी की रकम में से बची 2,000 रुपये की राशि पेश करने पर गवाहों की उपस्थिति में दिनांक 14.09.2026 को विधिवत जप्त की गई है।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी है अपराध पंजीबद्ध
आरोपी के विरुद्ध थाना मालखरौदा, जिला सक्ती में भी पूर्व में अपराध क्रमांक 279/2024, धारा 318(4), 338, 336, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों के कुशल निर्देशन पर थाना पंडरिया प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिन्हा एवं थाना टीम से सहायक उप निरीक्षक मानिक सिन्हा, आरक्षक राजू चंद्रवंशी, आरक्षक मोती राम चन्द्रवंशी का सराहनीय भूमिका रही।




