मुंगेली

जिला मुंगेली,,,,,,,,,,,ग्राम पंचायत कोदवाबानी में विशेष ग्राम सभा संपन्न राष्ट्रपिता को किया नमन, ग्रामीणों ने नल-जल योजना और स्वच्छता का उठाया मुद्दा


मुंगेली/कोदवाबानी
ग्राम पंचायत कोदवाबानी (महतारी सदन) में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे विशेष ग्राम सभा का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच दीपिका विकास रात्रे, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठक का संचालन करते हुए पंचायत सचिव कविता जांगड़े ने ग्राम सभा के मुख्य विषयों को विस्तार से ग्रामीणों के समक्ष रखा। सचिव द्वारा पंचायत की आय-व्यय संबंधी वित्तीय जानकारी साझा की गई, साथ ही पूर्व बैठक के संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन एवं जनपद पंचायत में प्रेषित विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में रोजगार सहायक द्वारा पंचायत क्षेत्र में संचालित VB G-RAM-G (वीबीजी रामजी) योजना के तहत जारी विकास कार्यों तथा आगामी कार्ययोजनाओं का ब्यौरा दिया गया।
ग्रामवासियों ने रखी नल-जल योजना की मांग
ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने नल-जल योजना के तहत गांव में स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल नियमित समय पर आपूर्ति कराने की पुरजोर मांग रखी, जिस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
बिहान समूह ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
गांधी जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की महिला सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाने के लिए स्वच्छता की सामूहिक शपथ ली गई।
इसके अलावा ग्राम सभा में पंचायत के सुव्यवस्थित विकास एवं प्रशासनिक सुगमता हेतु युक्ति-युक्तिकरण एवं सीमांकन के महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श कर उपस्थित समस्त पंचों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बिहान/ग्राम संगठन के सदस्यों एवं ग्रामीणों की सर्वसम्मति से प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
उक्त जानकारी आई टी सेल जिला प्रभारी किसान मोर्चा अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!