मुंगेली

जिला मुंगेली,,,,,,राजपूत क्षत्रिय समाज पंजीयन क्रमांक 3738 के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दारा सिंह राजपूत जी के पूज्य पिता जी के दशगात्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

मुंगेली/बिलासपुर
राजपूत क्षत्रिय समाज (पंजीयन क्रमांक 3738) के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दारा सिंह राजपूत जी के पूज्य पिता स्व. श्री तिरथ सिंह राजपूत जी के आकस्मिक स्वर्गवास (दिनांक 26.09.2026) के उपरांत उनके गृहग्राम धरमपुरा (मुंगेली) में दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन संपन्न हुआ।
इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने के लिए समाज के लोग, जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। उपस्थित सभी लोगों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
आगामी कार्यक्रम विवरण
शोकपत्र अनुसार
तेरहवी कार्यक्रम दिनांक 08.10.2026 (दिन गुरुवार)
स्थान- न्यू गीता पैलेस, गोकुल धाम रोड, बिलासपुर (छ.ग.)
शोकाकुल परिवार
दारा सिंह राजपूत (केन्द्रीय अध्यक्ष, राजपूत क्षत्रिय समाज),  तुल सिंह राजपूत, श्री हरि सिंह राजपूत (पुत्र),  निलेश सिंह राजपूत (जिला उपाध्यक्ष, भा.ज.यु.मो. बिलासपुर),  रवि सिंह राजपूत (अध्यक्ष नामांकन समिति, राज्य विधिज्ञ परिषद छ.ग.),  हेमंत सिंह राजपूत,  विनय सिंह राजपूत,  राजवीर सिंह राजपूत (नाती) एवं समस्त राजपूत परिवार।
उक्त शोक संदेश कार्यक्रम की जानकारी अरविन्द सिंह राजपूत
निर्वतमान केंद्रीय मीडिया प्रभारी – राजपूत क्षत्रिय समाज (पंजीयन क्रमांक 3738), छत्तीसगढ़,
मीडिया प्रभारी – सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ ने दी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!