जिला कबीरधाम,,,,,,,,,एन एस एस स्थापना दिवस के साथ सेवा संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रवेली में एन एस एस स्थापना दिवस के साथ सेवा संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र में पुष्पमाला अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य जोध्याराम बंजारे ने किया अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, निस्वार्थ सेवा और सामाजिक दायित्वों के पालन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार राजपूत ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्यों, कार्य, लक्ष्य और फायदे और वर्ष भर आयोजित होने वाले समाजोपयोगी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी व्याख्याताओं में श्रीमती भारती सिंह मरकाम और श्रीमती प्रीति तिवारी ने गीत, श्री हरीश कुर्रे ने कहानी के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना को प्रेरित किया l श्री शिवकांत तिवारी ने साधन एवं संसाधन के महत्व को रेखांकित किया, श्री महेंद्र कुमार श्रीवास के द्वारा विद्यार्थियों के कर्तव्य और देश को विकासशील से विकसित भारत बनाने के लक्ष्य 2047′ में हमारी क्या भूमिका होंगे पर अपना विचार रखे साथ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय के स्वयंसेवक, टाकेश्वरी, जैस्मीन, सीमा, रुद्रप्रताप चौहान के द्वारा ‘विकसित भारत पर अपना प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किया गया। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के द्वारा आम जनों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा ,नशा मुक्त समाज और सशक्त भारत के निर्माण में नागरिकों को कर्तव्य के प्रति जागरूक करने की भूमिका की जानकारी दिया । स्वयंसेवक राधिका, रागनी के द्वारा रंगोली, विवेक, लल्ली, हर्षित के द्वारा चित्रकला का प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य के साथ समस्त स्टाफ ,विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका प्रियंका साहू कक्षा 12 वीं के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार राजपूत व्याख्याता ने किया कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।






