क़बीरधाम,,,,,पीएमएफएमई योजना के तहत खाद्य उद्यमों के लिए 10 लाख रुपए तक अनुदान,,,,

पीएमएफएमई योजना के तहत खाद्य उद्यमों के लिए 10 लाख रुपए तक अनुदानकवर्धा, 30 अप्रैल 2026। केंद्र सरकार द्वारा संचालित आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत खाद्य उत्पाद बनाने के इच्छुक उद्यमियों को आकर्षक अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत (सावधि ऋण) का 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है, जिसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपए निर्धारित है। इस योजना का लाभ व्यक्तिगत उद्यमियों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह भी उठा सकते हैं। योजना के तहत मसाला उद्योग, आटा चक्की, पोहा मिल, बेसन निर्माण, नमकीन मिक्सचर, पापड़ निर्माण, बेकरी, टमाटर सॉस, चिप्स, पापड़ी, रेवड़ी, ब्रेड, मिठाई, गुपचुप, लड्डू, रेडी-टू-ईट उत्पाद, राइस मिल, कोदो मिल, गुड़ निर्माण जैसे विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए अनुदान उपलब्ध है। इच्छुक आवेदकों को योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए पीएमएफएमई पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के दौरान आवेदक को अपना फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मशीनरी का कोटेशन सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कबीरधाम में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।




