कवर्धा

कवर्धा,,,,,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बहादुरी, खेल, विज्ञान, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, कला-संस्कृति एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को मिलेगा सम्मानकवर्धा, 08 जून 2026। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा देश के प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायक बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के अंतर्गत बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र बच्चे अथवा उनके अभिभावक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आॅनलाईन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदक भारतीय नागरिक एवं भारत का निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदन वर्ष की अंतिम तिथि अर्थात 31 जुलाई 2026 को बच्चे की आयु 5 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदन में उल्लेखित असाधारण उपलब्धि, उत्कृष्ट कार्य अथवा घटना आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व विगत दो वर्षों के भीतर की होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!