कवर्धा

कबीरधाम,,,,,समय पर मिला उपचार, शासकीय अस्पताल में सुरक्षित प्रसव से शिवरानी को मिली नई उम्मीद

निःशुल्क इलाज से बचा परिवार का पैसा और समय, स्वस्थ मां और नवजात से परिवार में लौटी खुशियां

कवर्धा 20 सितंबर 2026। शासन की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने से जरूरतमंद परिवारों को समय पर उपचार मिल रहा है। ग्राम मड़मडा निवासी श्रीमती शिवरानी पटेल की कहानी भी इसी विश्वास और सुविधा की मिसाल है। गर्भावस्था के सातवें महीने में उनका रक्तचाप काफी बढ़ गया था। ऐसे समय में गांव की मितानिनों ने उन्हें तत्काल उपचार कराने की सलाह दी और बोड़ला के बैजलपुर में इलाज कराने के लिए प्रेरित किया।

सेवा संकल्प के माध्यम से शासन की स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मितानिनों की सक्रिय भूमिका से शिवरानी को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकी। मितानिनों की सलाह मानते हुए वह स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर पहुंचीं, जहां उनकी स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार किया गया। समय पर मिले उपचार और स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख से उनकी स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद उनका प्रसव शासकीय अस्पताल में कराया गया, जहां उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। वह आगे कहती हैं कि शासकीय अस्पताल में निःशुल्क उपचार मिलने से उनके परिवार को आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा। इलाज के लिए बाहर जाने में लगने वाला समय और पैसा भी बचा। समय पर उपचार मिलने से गर्भावस्था के दौरान उनकी परेशानी को नियंत्रित करने में मदद मिली और सुरक्षित प्रसव हुआ।

शिवरानी ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं और मितानिनों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि शासकीय अस्पताल में इलाज कराने से मेरे पैसे और समय दोनों की बचत हुई। इसके लिए मैं सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, मितानिनों की सक्रिय भूमिका और सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार से गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। समय पर मिली सलाह और उपचार ने शिवरानी के लिए सुरक्षित मातृत्व का रास्ता आसान बनाया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!