कवर्धा

क़बीरधाम,,,,पीएम-अजय योजना से रंजना बांधेकर बनीं सफल सब्जी व्यवसायी

अनुदान एवं ऋण सहायता से मजबूत हुई आजीविका, परिवार की आर्थिक स्थिति में आया सकारात्मक बदलावकवर्धा, 19 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा एवं गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से शासन की योजनाएं जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसी ही सफलता की कहानियों को सामने लाया जा रहा है, जिनमें शासकीय योजनाओं से लाभ लेकर नागरिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 09, ऊर्जा पार्क मंजगांव रोड निवासी श्रीमती रंजना बांधेकर के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित प्रधानमंत्री अभ्यूदय (पीएम-अजय) योजना उनकी आजीविका को नई दिशा देने वाली साबित हुई। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से संचालित इस योजना के अंतर्गत उन्हें वर्ष 2025-26 में सब्जी व्यवसाय के लिए ऋण स्वीकृति के विरुद्ध 0.50 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।

छोटी दुकान और कृषि कार्य से शुरू हुआ सफरयोजना का लाभ मिलने से पहले श्रीमती रंजना बांधेकर छोटी दुकान और कृषि कार्य के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। सीमित आय के कारण परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी दौरान उन्हें जिला अंत्यावसायी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने विभाग से संपर्क कर योजना के तहत आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें सब्जी व्यवसाय के लिए ऋण सहायता के विरुद्ध अनुदान राशि प्राप्त हुई। इस सहायता का उपयोग कर उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया और आज वे सफलतापूर्वक सब्जी व्यवसाय संचालित कर रही हैं।

आर्थिक परेशानी कम हुई, परिवार में आया बदलावश्रीमती रंजना बांधेकर बताती हैं कि योजना से मिली सहायता उनके और उनके परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। व्यवसाय के माध्यम से उनकी आय में सुधार हुआ है और आर्थिक परेशानियां पहले की तुलना में कम हुई हैं। अब उन्हें रोजगार की तलाश में भटकना नहीं पड़ता और परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए साहूकारों से कर्ज लेने की मजबूरी भी नहीं रही। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ उनके परिवार के सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वे अपने व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने के साथ ही नियमित रूप से ऋण की किस्तें जमा कर रही हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!