कवर्धा

क़बीरधाम,,,,पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना: पंजीयन एवं स्वीकृति की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

कवर्धा, 15 अप्रैल 2026। वर्ष 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत जिले के समस्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की लंबित संख्या को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्ताव एवं स्वीकृति लॉक करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। संस्थाओं से पूर्व से लंबित प्रपोजल को लाॅक कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रेषित करने के लिए 18 अप्रैल 2026, शासकीय संस्था, जिला कार्यालय द्वारा स्वीकृति आदेश लाॅक करने के लिए 20 अप्रैल 2026 और जिला कार्यालय द्वारा भुगतान के लिए राज्य कार्यालय को प्रेषित करने के लिए 22 अप्रैल 2026 निर्धारित किया गया है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!