कवर्धा

क़बीरधाम,,,,जिले के आईटीआई संस्थानों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक

कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पिपरिया आईटीआई के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 17 जुलाई 2026। जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 जुलाई से 24 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि यह प्रवेश प्रक्रिया जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कवर्धा, पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा एवं पिपरिया में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए संचालित की जा रही है। अभ्यर्थी cgiti.admission.nic.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो। यदि आवेदन में किसी प्रकार की गलती हो या संस्था अथवा व्यवसाय की प्राथमिकता में संशोधन करना हो, तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसे सुधार सकते है। किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं अथवा प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पलाइन के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान ने सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!