कवर्धा

पातन, लगुण एवं मार्किंग विषय पर वनमंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित

पदमराज सिंह,,,,,,कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत वनमंडल कवर्धा द्वारा विदोहन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पातन, लगुण एवं मार्किंग विषय पर वनमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

वनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन तथा उपवनमंडलाधिकारी सहसपुर लोहारा श्री शिवेन्द्र भगत एवं उपवनमंडलाधिकारी कवर्धा श्री अभिनव केशरवानी के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला वन परिक्षेत्र रेंगाखार (उत्पादन), उपवनमंडल सहसपुर लोहारा के अंतर्गत कूप क्रमांक-III, सुतिया, एस.सी.आई. कक्ष क्रमांक 132 में आयोजित की गई।

कार्यशाला के दौरान मैदानी कर्मचारियों को पातन, लगुण एवं मार्किंग की तकनीकी प्रक्रियाओं, निर्धारित मापदंडों तथा वन विदोहन कार्यों के व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विभागीय नियमों के पालन, कार्यों में एकरूपता बनाए रखने तथा मैदानी अमले की कार्यक्षमता एवं दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कूपों में संचालित विदोहन कार्यों को निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करना तथा पातन, लगुण एवं मार्किंग की प्रक्रियाओं में एकरूपता एवं दक्षता सुनिश्चित करना रहा।

उक्त कार्यशाला में कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, कूप प्रभारी, कूप सहायक एवं परिक्षेत्र सहायक सहित अन्य मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!