मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़,,,,,,,,राजनांदगांव में 24 अक्टूबर को आयोजित होगा भव्य “दशहरा मिलन समारोह”, निकलेगी रैली और होगी शौर्य काव्य-गोष्ठी

राजनांदगांव में 24 अक्टूबर को आयोजित होगा भव्य “दशहरा मिलन समारोह”, निकलेगी रैली और होगी शौर्य काव्य-गोष्ठी

छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा (पंजी.क्र.49) जिला-राजनांदगांव द्वारा आगामी 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को भव्य “दशहरा मिलन समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर भव्य रैली एवं शौर्य काव्य-गोष्ठी का शानदार आयोजन निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजन एवं निमंत्रण को लेकर गत 17 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा (पंजी.क्र.49) जिला-राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री विष्णु बहादुर सिंह जी, युवाध्यक्ष विशाल परिहार जी तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को आत्मीयता व गर्मजोशी के साथ आमंत्रण पत्र सौंपकर सादर आमंत्रित किया गया।
सामाजिक एकता के महान उद्देश्य पर आधारित इस कार्यक्रम में सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़ के माध्यम से प्रदेश के सभी 22 प्रकार के क्षत्रिय समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं और युवा कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया है।
महासंघ के मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि “दशहरा मिलन समारोह” के इस अवसर पर प्रदेश की समस्त क्षत्रिय नारीशक्ति, माताओं-बहनों एवं बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर क्षत्रिय परंपरा, वीरता और गौरवशाली संस्कृति का मान बढ़ाएं तथा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाकर सफल बनाएं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!