बिलासपुर में 20 साल बाद बाढ़भारी वर्षा से अरविंद नगर, बंधवापारा स्थित माँ सतबहिनिया मंदिर का प्रांगण जलमग्न

बिलासपुर। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण अरविंद नगर, बंधवापारा स्थित माँ सतबहिनिया मंदिर का प्रांगण पूरी तरह जलमग्न हो गया है। मंदिर परिसर में पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मंदिर तक पहुंचने का मार्ग भी प्रभावित हुआ है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था करने तथा मंदिर परिसर को सुरक्षित बनाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, जिसका स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है।
नागरिकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जलभराव की स्थिति सामान्य होने तक सावधानी बरतें तथा अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।
उक्त जानकारी अरविन्द नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं समाज सेवक लखन सिंह राजपूत ने दी।




