छत्तीसगढ़,,,,,,,,,,सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत निर्विरोध निर्वाचीत

पदमराज सिंह,,,,,वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जयंती के शुभ अवसर पर स्पीकर हाऊस रायपुर में डॉ रमन सिंह जी (अध्यक्ष-विधानसभा छत्तीसगढ़)
के गरिमामयी उपस्थिति में “शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन” समारोह का आयोजन रखा गया था। छत्तीसगढ़ प्रांत के 19 सवर्ण क्षत्रिय संगठनों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों के लिखित सहमति प्राप्त पंजीकृत संस्था…
सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ (पंजी.क्र.-122202694789) जिसमें महासंघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीरज सिंह क्षत्रिय ने सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी के पद पर अरविन्द सिंह राजपूत को निर्विरोध निर्वाचीत कर प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा महासंघ के सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। मीडिया प्रभारी पद के शपथ ग्रहण उपरांत अरविन्द सिंह राजपूत ने कहा की ‘समाज में एकता और मजबूती’ को अपना मुख्य कार्य बताया, उन्होंने समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में एक ऐसी कार्यशैली का निर्माण करना को बताया जो समाज को दिशा दे सके।
इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह जी, रतन सिंह क्षत्रिय जी महासंघ उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह ठाकुर जी महासंघ कोषाध्यक्ष, प्रेम सिंह ठाकुर जी महासंघ महासचिव सहित सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।





