कवर्धा

क़बीरधाम,,,,कृषि विज्ञान केन्द्र में अक्ती तिहार एवं माटी पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कवर्धा, 20 अप्रैल 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा के संयुक्त तत्वाधान में 20 अप्रैल 2026 को अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा प्रक्षेत्र नेवारी में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र डाॅ. राजीव श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि उपसंचालक कृषि श्री अमित मोहंती की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा अक्ती त्यौहार के अवसर पर विधि विधान से माटी पूजन कर एवं हल चलाकर बीज बुआई भी किया गया। साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा में स्थापित समन्वित कृषि प्रणाली का भ्रमण किया गया।
मुख्य अतिथि डाॅ. रजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य हमारी माटी के प्रति कृतज्ञता दर्शाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ी विशेषता से जुड़ी पर्व है इस अवसर पर किसान सर्वप्रथम खेती करने का शुरूआत करते है। उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि हमे पुनः प्राकृतिक खेती को अपनाने की जरूरत है, क्योंकि लगातार रासायनिक खेती के कारण भूमि, वायु, जल प्रदुषण बढ़ता जा रहा है। उपसंचालक श्री अमित मोहंती ने विभागीय योजनाओं से कृषक अधिक से अधिक लाभ उठाने प्रेरित किया एवं रसायनिक उर्वरक के ऊपर निर्भरता कम करने हेतु नील हरित काई, अजोला एवं जैविक खेती को अपनाने के सुझाव दिया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. बी.पी. त्रिपाठी ने स्वागत उदबोधन दिया एवं कहा कि अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने की एक दिशा प्रदान करती है। प्राकृतिक खेती से बाहरी आदानो पर किसानों की निर्भरता को कम करने, खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने का एक आशाजनक साधन है। सरकार पारंपरिक स्वदेशी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना की उपयोजना के रूप में भारतीय प्राकृतिक खेती प्रणाली को बढ़ावा दे रही है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा एवं संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा के इंजी. टी. एस. सोनवानी, विषया वस्तु विशेषज्ञ, कृषि अभियांत्रिकी, डाॅ. बी.एस. परिहार, विषय वस्तु विशेषज्ञ, सस्य विज्ञान, डाॅ. एन.सी. बंजारा, विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी, श्री आर.एस. नाग, वैज्ञानिक, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा एवं जिले के 100 से अधिक कृषक एवं कृषक महिला ने भाग लिया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!