कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,धान खरीदी से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए समिति ऑपरेटर्स को दिया गया प्रशिक्षण

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर अधिकारियों ने विभिन्न तकनीकी एवं राजस्व संबंधी समस्याओं की ली जानकारी

कवर्धा, 22 नवंबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान आ रही विभिन्न तकनीकी एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के समुचित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले की सभी धान खरीदी समितियों के ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण दिया गया। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की दैनिक बढ़ाये जाने हेतु भी कलेक्टर द्वारा मार्कफेड प्रबंध संचालक को पत्राचार किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने समिति ऑपरेटर्स से धान खरीदी के दौरान आ रही समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही समिति स्तर पर जिन समस्याओं का निराकरण एवं सुधार संभव है, उनके संबंध में आवश्यक प्रक्रिया समझाते हुए विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, ताकि किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में तहसीलदार श्री विकास जैन, सुश्री प्रभा कश्यप, जिला खाद्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर देवांगन, सहकारिता आयुक्त आकाश पात्रे तथा सीसीबी नोडल आरपी मिश्रा भी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला खाद्य अधिकारी श्री चंद्रशेखर देवांगन ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डीसीएस सत्यापन लंबित प्रदर्शित होने वाले खसरों का सत्यापन तहसीलदार द्वारा किया जा चुका है। संबंधित जानकारी एग्रिस्टेक मुख्यालय द्वारा मर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की व्यक्तिगत जानकारी एग्रिस्टेक पोर्टल पर अप्राप्त प्रदर्शित हो रही है, वे किसान नजदीकी सीएससी में जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करवाएं। इसी प्रकार गिरदावरी में अन्य फसल प्रदर्शित होने वाले खसरों में आवश्यक सुधार तहसीलदार द्वारा किया जाएगा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!