कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारिणी जारी

22 जुलाई से 05 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन, 10 से 14 अगस्त के बीच होगी ऑनलाइन लॉटरी

कवर्धा, 21 जुलाई 2026। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (आरटीई) के क्रियान्वयन के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया आरटीई पोर्टल के माध्यम से पूर्णतः ऑनलाइन संपन्न होगी। जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक जिला स्तर पर विद्यालयवार आरटीई की रिक्त सीटों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। 22 जुलाई से 05 अगस्त 2026 तक पात्र अभिभावक आरटीई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में किए गए आवेदनों में आवश्यक संशोधन भी इसी अवधि में किया जा सकेगा। इसके बाद 25 जुलाई से 07 अगस्त 2026 तक नोडल प्राचार्यों द्वारा प्राप्त आवेदनों का सूक्ष्म परीक्षण एवं सत्यापन कर पात्र एवं अपात्र आवेदनों की प्रविष्टि पोर्टल पर की जाएगी। 10 अगस्त से 14 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन लॉटरी एवं काउंसलिंग के माध्यम से चयनित बच्चों की सूची (आवंटन) जारी की जाएगी। लॉटरी में चयनित बच्चों का संबंधित निजी विद्यालयों में प्रवेश 17 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक सुनिश्चित कराया जाएगा। वहीं 20 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक नोडल प्राचार्य प्रवेशित विद्यार्थियों की अंतिम प्रविष्टि (एंट्री) आरटीई पोर्टल पर दर्ज करेंगे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!