कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,थाना पिपरिया पुलिस की जुआ एवं आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही, 08 प्रकरणों में 17 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही।

जुआरियों के विरुद्ध 04 प्रकरण दर्ज, 13 आरोपियों पर कार्यवाही।

जुआरियों के अलग अलग फड से 6,450/- रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त।

आबकारी अधिनियम के तहत 04 अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में जिले में जुआ एवं अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए जुआ एवं आबकारी अधिनियम के तहत कुल 08 प्रकरण दर्ज कर 17 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही— थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम पिपरिया स्थित मुक्तिधाम के पास एवं ग्राम पालीगुड़ा में अलग-अलग स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेलते पाए जाने पर कुल 04 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में तोपेश्वर सिवारे, रामावतार कुर्रे, गणेश नाविक, लाला कुर्रे, विजय कुमार सतनामी, सुनील मिरज, गीताराम सतनामी, नरेन्द्र चंद्रवंशी, कृपाल सिंह धुर्वे, बलराम निषाद, रविकांत चंद्रवंशी, जगदीश्वर साहू एवं धर्मेन्द्र यादव सहित कुल 13 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से कुल 6,450/- रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई।

आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही— थाना पिपरिया पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत 04 अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही की गई। ग्राम पिपरिया में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर दुर्गा पिता खेलावन पाटिला, निवासी मलहापारा के विरुद्ध कार्यवाही की गई। ग्राम कान्हाभैरा में शराब बिक्री के उद्देश्य से शराब अपने कब्जे में रखने पर विसर्जन पिता राजाराम चंद्रवंशी के कब्जे से 1,620 एम.एल. शराब एवं 110/- रुपये बिक्री रकम जप्त की गई। वहीं ग्राम खैरझिटी कला में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर प्रकाश पिता अगस चंद्रवंशी तथा ग्राम मोहगांव में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर द्वारिका पिता सरजू चंद्रवंशी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

कबीरधाम पुलिस की अपील— कबीरधाम पुलिस द्वारा जुआ एवं अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था एवं सामाजिक वातावरण को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन तिवारी एवं थाना पिपरिया पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


थाना पंडरिया पुलिस की कार्यवाही— थाना पंडरिया पुलिस द्वारा नया बस स्टैंड के पास लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में तुकेश्वर पिता राम निहोरा, निवासी नानापुरी, थाना कुंण्डा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत 01 प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!