कवर्धा

क़बीरधाम,,,,पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम

मतदान के महत्व और एसआईआर प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे युवा

कवर्धा, 28 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत कवर्धा द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय, पंडरिया में ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व और मतदाता सूची से संबंधित एसआईआर प्रणाली की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में युवा जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों तथा लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

माय भारत कवर्धा के जिला युवा अधिकारी राज पटेल ने बताया कि ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम देशभर में 500 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने, निर्वाचन प्रक्रिया की समझ विकसित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!