कवर्धा

क़बीरधाम,,,,अवैध शराब बिक्री पर पिपरिया पुलिस की कार्रवाई, 01 आरोपी गिरफ्तार।

ग्राम रवेली में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, अवैध शराब एवं बिक्री रकम पुलिस ने किया जब्त।

*पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा निर्देश पर थाना पिपरिया पुलिस ने ग्राम रवेली के बाजार चौक में अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 16.08.2026 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रवेली बाजार चौक में एक युवक अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अरूण पिता किशोर भास्कर, उम्र 19 वर्ष, निवासी रवेली, थाना पिपरिया को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा।

पिपरिया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,700/ मिलीलीटर शराब कीमत 1,200/- रूपये तथा बिक्री रकम 200/-रूपये, कुल 1,400/-रूपये का मशरूका जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री नितिन तिवारी के नेतृत्व में थाना पिपरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!