कवर्धा

कबीरधाम,,,,,नशामुक्ति संकल्प चक्र के माध्यम से युवाओं ने दिया ‘नशामुक्त युवा-फॉर विकसित भारत’ का संदेश

कवर्धा, 20 सितंबर 2026। मेरा युवा भारत कवर्धा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत खम्हरिया में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के अंतर्गत 100 सप्ताह नशामुक्त युवा अभियान, राष्ट्रीय संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच श्री नरेंद्र निर्मलकर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती गायत्री चंद्रवंशी, सहायक शिक्षक, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री ननुदास बंजारे एवं श्री दुर्गेश साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित युवाओं एवं ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। नशामुक्ति संकल्प चक्र के माध्यम से युवाओं ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया। वहीं राष्ट्रीय संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री रोहित रजक, ब्लॉक पंडरिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री परषोत्तम निर्मलकर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम खम्हरिया के युवाओं एवं युवतियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर युवाओं ने ‘नशामुक्त युवा—विकसित भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!