कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,मानसिक रूप से विक्षिप्त रोगी को भेजा गया मानसिक चिकित्सालय

कवर्धा, 15 मई 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा चलाये जा रहे, नालसा कि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के तारतम्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष कु. संघरत्ना भतपहरी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम श्री अमन तिग्गा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम अन्तर्गत संचालित प्रबंध कार्यालय में आवेदक हरिश कुमार साहू, अध्यक्ष नयी चमक रक्तदान एवं जनकल्याण समिति, ग्राम खैरबना कला, जिला कबीरधाम द्वारा प्रबंध कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर मानसिक रूप से विक्षिप्त रोगी का समुचित ईलाज के लिए निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता चाही गई थी। जिसके संबंध में प्रबंध कार्यालय में कार्यरत प्रतिधारक अधिवक्ता श्री केपी तिवारी द्वारा अग्रिम कार्यवाही सम्पादित करते हुए आवेदक को थाना कोतवाली कवर्धा में लिखित सूचना दिये जाने के लिए आवेदन पत्र वास्ते मानसिक रूप से विक्षिप्त के ईलाज के लिए समुचित कार्यवाही हेतु थाना कवर्धा के नाम से आवेदन, सूचना पत्र तैयार कर पेश करने के लिए दिया गया था। तत्पश्चात् थाना प्रभारी द्वारा सूचना प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए उक्त मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को श्रीमान् न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कवर्धा के समक्ष पेश किया गया था। श्रीमान् न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कवर्धा द्वारा उक्त मानसिक रोगी को ईलाज हेतु राज्य मानसिक चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर भेजे जाने हेतु आदेशित किया गया। तद्उपरांत उक्त मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को राज्य मानसिक चिकित्सालय सेन्दरी बिलासपुर में भर्ती कराया गया। उक्त कार्य में सचिव श्री अमन तिग्गा एवं पी.एल.व्हीगण का सहयोग रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!