कवर्धा

क़बीरधाम,,,,सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 9.98 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा, 05 मई 2026। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखंड के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए 9 लाख 98 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद कवर्धा, सहसपुर लोहारा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा से ग्राम पंचायत लखनपुर कला में भवन निर्माण कार्य सरस्वती शिशु मंदिर के पास के लिए 4 लाख 99 हजार 900 रूपए, श्री रामजानकी मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 1 लाख 99 हजार 200 रूपए और ग्राम पंचायत गौरमाटी में मंदिर के साम्ने कांक्रीटीकरण कार्य के लिए 3 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!