कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,नेशनल लोक अदालत शिविर में नगर पालिका ने वसूले 1 लाख 38 हज़ार 689 रूपये

बड़े बकायादारों को जारी किए गए थे नोटिस, राशि जमा करने लोक अदालत में पहुंचे करदाता

कवर्धा। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आयोजित राजस्व वसूली शिविर को अच्छा प्रतिसाद मिला। लोक अदालत के माध्यम से लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं आसान समाधान का अवसर मिलने के साथ ही नगर पालिका के बकायादार करदाताओं को भी अपनी लंबित राशि जमा करने की सुविधा दी गई। शिविर के दौरान नगर पालिका द्वारा लगभग 1 लाख 38 हज़ार रुपये से अधिक की राजस्व राशि की वसूली की गई।
लम्बित राशि जमा करने पहुंचे लोक अदालत
नगर पालिका द्वारा पूर्व में बड़े बकायादारों को लंबित कर एवं अन्य देय राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर लगाए गए विशेष शिविर की जानकारी मिलने के बाद कई बकायादार अपनी लंबित राशि जमा करने लोक अदालत न्यायलय पहुंचे। इस दौरान संबंधित करदाताओं से बकाया राशि जमा कराई गई ।
लम्बित मामलों का हुआ समाधान
इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य केवल राजस्व वसूली करना नहीं, बल्कि नागरिकों को उनकी लंबित देनदारियों का निपटारा करने के लिए सरल और सुविधाजनक अवसर उपलब्ध कराना भी है। लोक अदालत की प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों को अपने लंबित मामलों और देय राशि के समाधान का अवसर मिलता है।
समय पर राशि जमा करने की अपील
नगर पालिका परिषद ने शहर के सभी करदाताओं से अपील की है कि वे अपने संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, दुकान किराया सहित अन्य लंबित देय राशि का समय पर भुगतान करें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!