कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,सेवा संकल्प अभियान में गूंजा ‘नमो सेवा गाथा’ का संदेश

रामहेपुर और बांधा टोला में नुक्कड़ नाटक के जरिए सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का दिया संदेश

कवर्धा, 19 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले में जनजागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सहसपुर लोहारा विकासखंड के रामहेपुर शासकीय हाई स्कूल रामहेपुर तथा जरहाटोला संकुल के पूर्व माध्यमिक शाला बांधा टोला में ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

रामहेपुर शासकीय हाई स्कूल परिसर में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। वहीं बांधा टोला में दैहान चौक पर आयोजित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, जनसेवा और समाज के विकास में नागरिकों की भागीदारी के महत्व को बताया। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नाटक का अवलोकन किया।

बांधा टोला में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के उपाध्यक्ष श्री अशोक पटेल, सरपंच श्री राजेंद्र पटेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री संतराम पटेल, सचिव श्री धनुष वर्मा, शाला विकास समिति के सदस्य श्री कृष्णा पटेल, जिला मिशन समन्वयक श्री विनोद श्रीवास्तव, बीआरपी श्री नरेश सोनी, संकुल समन्वयक श्री योगेंद्र साहू, प्रधान पाठक श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती रुकिया खातून सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य जन-जन तक सेवा और विकास से जुड़े संदेशों को सरल एवं प्रभावी माध्यम से पहुंचाना तथा आमजन को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!