कवर्धा

कबीरधाम,,,,,तेज वर्षा, अंधेरा और अजनबी स्थान में पंचर हुई कार, डायल-112 ने पहुंचकर परिवार की चिंता की दूर।

सहायता मिलने के बाद परिवार सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए हुआ रवाना।

कबीरधाम पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार तत्परता से कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर कार्य कर रही है।दिनांक 25 सितंबर 2026 को प्रातः 04:08 बजे C4 रायपुर से प्राप्त इवेंट पर चिल्फी पैंथर-01 टीम तत्काल सहायता के लिए रवाना हुई।

कॉलर से संपर्क कर टीम ग्राम बैरक स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां उत्तर प्रदेश पासिंग की होंडा कार पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। वाहन में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। तेज वर्षा, अंधेरा और अजनबी स्थान होने के कारण परिवार के सदस्य काफी परेशान एवं चिंतित थे।

कबीरधाम पुलिस की डायल-112 टीम ने तत्काल सहायता करते हुए वाहन का पंचर टायर निकालकर अपने वाहन में रखा। इसके बाद टीम ने आसपास पंक्चर की दुकान तलाश कर टायर का तत्काल पंक्चर बनवाया और वापस घटनास्थल पहुंचकर टायर को वाहन में फिट कराया। कार में उपस्थित
सदस्यों के द्वारा कबीरधाम पुलिस के कार्य की अत्यंत सराहना करते हुए कबीरधाम, पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सहायता मिलने के बाद परिवार सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

डायल-112 टीम की इस त्वरित एवं मानवीय सहायता से कठिन परिस्थिति में फंसे परिवार को राहत मिली और उनकी चिंता दूर हुई। सहायता कार्य पूर्ण करने के बाद चिल्फी पैंथर-01 टीम वापस अपने पॉइंट पर लौटी।

उक्त कार्यवाही में डायल 112 पुलिस टीम से आरक्षक क्रमांक-759 मृत्युंजय पाली एवं चालक राजेंद्र नेताम का सराहनीय भूमिका रही।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!