कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,उमा देवी ठाकुर को मिला ज्ञानदीप पुरस्कार, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित

कबीरधाम। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं अतुलनीय समर्पण के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रौचन में पदस्थ सुश्री उमा देवी ठाकुर को ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण’ समारोह के तहत प्रतिष्ठित ज्ञानदीप पुरस्कार से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सुश्री उमा देवी ठाकुर के शैक्षणिक कार्यों, निष्ठा और समाज निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
सुश्री ठाकुर की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से बोड़ला विकासखंड और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रौचन सहित पूरे कबीरधाम जिले में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उक्त जानकारी सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत द्वारा दी गई।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!