
कवर्धा ।। शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रवेली में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026, शनिवार को अत्यंत हर्षोल्लास से देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः जनप्रतिनिधियों , शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं शहीद नरेन्द्र शर्मा, विवेकानंद की प्रतिमा,एवं महापुरुषों के तैल चित्रों की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ प्रभात फेरी में गीत एवं देशभक्ति नारे लगाते हुए ग्राम का भ्रमण किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, कविता प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री रामसिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना है। शिवकुमार साहू ने नशामुक्त समाज एवं “उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” के तहत सभी को साक्षर बनाने का आह्वान किया। विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में, खेल में, और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान किया जिसमें विद्यालय के दो छात्र सगे भाई राहुल साहू छ. ग. पुलिस बीजापुर , सागर साहू अग्निवीर आर्टलरी सेंटर हैदराबाद के लिए चयन होने पर उनके पिता श्री घनश्याम साहू माता श्री मति भगवती साहू का शाल श्रीफल,समृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया कक्षा 9 वीं से नरोत्तम यादव प्रथम ,शैलेन्द्र चंद्रवंशी द्वितीय, गीतांजलि चतुर्वेदी तृतीय, 10 वीं से क्रमशः साक्षी निर्मलकर , अंशु विश्वकर्मा, मीनाक्षी साहू, 11 वीं विज्ञान संकाय से राधिका साहू , कला संकाय से लक्ष्मी पटेल, वाणिज्य संकाय से देवेंद्र बघेल, 12 वीं विज्ञान संकाय से दुर्गेश्वरी साहू, कला संकाय से मानसी चंद्रवंशी, वाणिज्य संकाय से आसमेन , संभाग स्तरीय वाटर पोलो खेल में कक्षा 12 वीं से नागेश्वर चंद्रवंशी एवं दीपक निषाद तृतीय स्थान पर रहे, राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय कैम्प में महेंद्रगढ़ ( हरियाणा) में सहभागिता के लिए कक्षा 12 वीं से लल्ली साहू ,हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ‘Serve BRICS 2026 – Volunteering for a Better Tomorrow'(एक बेहतर कल के लिए स्वयंसेवा) अभियान के अंतर्गत विभिन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए दीपाली चंद्रवंशी के साथ सभी प्रतिभावान छात्रों को उनके पालक की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य जोध्या राम बंजारे, श्री रामसिंह ठाकुर, श्री दिलीप चंद्रवंशी, श्री राजेश साहू, श्री शिवकुमार साहू , कपिल चंद्रवंशी, पंचगण, पालक के साथ स्कूल के समस्त स्टाफ, एवं विद्यार्थी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता महेंद्र कुमार श्रीवास ने किया कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता जितेन्द्र कुमार राजपूत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन से हम विद्यार्थियो के भविष्य को अच्छे संस्कारों की शिक्षा देकर निष्ठावान नागरिक बना सकते हैं। इस प्रकार संपूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




