कवर्धा

क़बीरधाम,,,,सैनिक भाइयों के लिए भेजी राखियां

रवेली. शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रवेली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, स्काउट गाइड एवं स्कूल के छात्राओं के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रव्यापी देशभक्ति अभियान ‘ऑपरेशन सिपाही-रक्षा सूत्र 2026’ के तहत रक्षा सूत्र संग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर शरहद पर ड्यूटी करने वाले वीर सैनिक भाइयों को 300 राखी भेजा गया इन रक्षा सूत्रों को पूर्व सैनिक महासभा सिपाही संगठन के पदाधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह राणा को सौंपा जाएगा, ताकि इन्हें देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों तक पहुंचाया जा सके। विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना के साथ तैयार की गई राखियों के माध्यम से सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त किया है। संस्था के प्राचार्य जोध्या राम बंजारे ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सेवा, त्याग की भावना विकसित करना उद्देश्य है l राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी जितेन्द्र कुमार राजपूत में अपने उद्बोधन में बताया कि ऑपरेशन सिपाही-रक्षा सूत्र केवल राखी भेजने का अभियान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सेवा, त्याग और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस पहल से युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और मजबूत होगी। इस कार्यक्रम में प्राचार्य सहित व्याख्याता वीरेंद्र कुमार शर्मा , विजय कुमार चंद्रवंशी , किशन लाल सत्यवंशी,सुश्री राधिका मंडावी,श्रीमती भावना साहू , मनोहर सिंह धुर्वे, पूनम नाथ योगी, स्वयंसेवक टाकेश्वरी, दिव्या , जैस्मीन, प्रियंका,लक्ष्मी, नियति,खिलेश्वरी,चेतना, पायल,रिंकी,अंजली, रोशनी, के साथ सभी छात्राएं उपस्थित थे

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!