क़बीरधाम,,,,जनता की बात, पुलिस के साथ—ग्राम ओड़ा डबरी में जन चौपाल।

जनता की बात, पुलिस के साथ—ग्राम ओड़ा डबरी में जन चौपाल।
जनसमस्याओं पर संवाद, समाधान का भरोसा और मजबूत हुआ पुलिस-जन विश्वास।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार थाना कुण्डा पुलिस द्वारा आज ग्राम ओड़ा डबरी में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों एवं आसपास के नागरिकों से आत्मीय संवाद किया गया। अलग-अलग दिनों में रोस्टल अनुसार अलग-अलग ग्राम में जाकर ग्रामवासियों से संवाद किया जाएगा।
पुलिस टीम ने करीब 2–3 घंटे तक ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं स्थानीय विषयों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक निराकरण हेतु उपाय भी बताया गया।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि कबीरधाम पुलिस जनता की सुरक्षा, सहयोग और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है।
जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और विश्वास के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ना—कबीरधाम पुलिस की जनहितैषी पुलिसिंग का निरंतर प्रयास रहेगा।



