कवर्धा

क़बीरधाम,,,,दुर्घटनाएं रोकने पालिका का एक्शन, सड़कों से मवेशियों को हटाने अभियान जारी

कवर्धा। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैठे एवं घूम रहे मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पालिका की टीम प्रतिदिन शाम को मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं व्यस्त क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों पर बैठे गोवंश को हटाने की कार्रवाई कर रही है।
नगर पालिका द्वारा काउ कैचर वाहनों की मदद से सड़कों पर बैठे मवेशियों को पकड़कर लोहारा मार्ग स्थित गौधाम में भेजा जा रहा है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ ही वाहन चालकों, राहगीरों और गोवंश को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है और आम नागरिकों की जान को भी खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की टीम नियमित रूप से राजस्व एवं स्वास्थ्य टीम एक साथ कार्यवाही कर रही है लेकिन पशुपालकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें।
उन्होनें बताया कि पशुपालक अपने मवेशियों को खुले में छोड़ते हैं जिससे मवेशी मुख्य मार्गों पर घुमते, बैठे रहते है संबंधित पशुपालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमानुसार आर्थिक जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जावेगी। रात्रि में मवेशियों के कारण दुर्घटना ना हो इसका भी ध्यान रखते हुए मवेशियों के गले में रेडियम पट्टा लगाया जा रहा है।
नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों एवं पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें। सड़क सुरक्षा को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा भी सार्वजनिक मार्गों एवं राजमार्गों पर आवारा पशुओं की समस्या के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जुर्माने के साथ वैधानिक कार्रवाई भी
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अपने मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पशुपालक के विरुद्ध नियमानुसार आर्थिक जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पशु क्रूरता अधिनियम, 1961 के तहत भी वैधानिक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। पालिका ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विगत 2 दिवस में पालिका टीम द्वारा यह अभियान चलाया जाकर 130 मवेशियों को पकड़कर गौधाम में रखा गया है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!